
25 जनवरी 2024 आज की ताजा खबरें(Aaj ki Taza Khabar), ब्रेकिंग न्यूज़: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र को किया संबोधित; पद्म पुरस्कार का हुआ ऐलान
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar): भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाती है। इस बार 5 महान हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री मिला है। वहीं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। देशभर में 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। पढ़ें 25 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...