बीजेपी पर तेजस्वी यादव का कड़ा प्रहार, बीबीसी, गुजरात दंगे और नाथूराम गोडसे का जिक्र

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 18, 2023, 08:08 AM IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत बुनियाद ही अनेकता में एकता की है। लेकिन बीजेपी के लोग इस मूल भाव और विचार को नष्ट करने में जुटे हुए हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग महात्मा गांधी के देश को नाथूराम गोडसे का देश बनाना चाहते हैं। इस देश की खूबसूरती यही है कि अलग अलग विचार, पहनावा, रहन सहन और जीवन जीने का तरीका है लेकिन उन सबमें साझा भारतीयता है। उस मूल भाव को ये लोग समाप्त करने में जुटे हुए हैं। बीजेपी के लोगों से जब रोजगार, महंगाई, नफरती माहौल के बारे में सवाल पूछा जाता है तो वैसे लोग उन्हें दुश्मन नजर आने लगते हैं। भारत की अनेकता ही तो एकता है। दुनिया के किसी भी मुल्क में आपको यह सब देखने को नहीं मिलेगा।

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम, बिहार

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीबीसी के साथ क्या हुआ। गुजरात में क्या हुआ। देश के सभी लोग जानते हैं। आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। अगर आप सवाल कर दें तो कुछ खास नाम दे दिया जाता है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस देश की संस्कृति को समझने वाले यह बात अच्छी तरह समझते हैं कि देश का मिजाज क्या है। किस तरह से देश आगे बढ़ना चाहता है। देश को जो लोग बांटने की कोशिश कर रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

End of Feed