क्षेत्रीय दलों की सरकार के अच्छे काम से परेशान है BJP, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले तेजस्वी यादव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 5, 2023, 06:47 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजनीतिक दल प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस भी राज्य में क्षेत्रीय पार्टियां अच्छा काम कर रही हैं। बीजेपी उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि जिस भी राज्य में क्षेत्रीय पार्टियां अच्छा काम कर रही हैं। बीजेपी उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5वां समन भेजा गया है।

Tejashwi Yadav on Sanjay Singh arrest

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा

तेजस्वी ने कहा कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मैंने यह भी सुना है कि 5वां समन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भेजा गया है। जहां भी क्षेत्रीय दल अच्छा काम कर रहे हैं। बीजेपी उन्हें परेशान कर रही है और कार्रवाई कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब कथित भूमि-नौकरी-घोटाला मामला (Land For Jobs Scam Case) हुआ था तब वह बहुत छोटे थे लेकिन फिर भी उनका नाम चार्जशीट जोड़ा गया।

End of Feed