'तमिलनाडु या अन्य राज्यों से SIR पर कोई शिकायत नहीं, सिर्फ ममता दीदी को है', टाइम्स नाउ के मंच से अमित शाह का हमला

​टाइम्स नाउ समिट के दौरान चुनावी राज्यों के जिक्र के दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR) से किसी भी अन्य राज्य को कोई दिक्कत नहीं है,सिर्फ उन्हें ही इससे समस्या है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज टाइम्स नाउ समिट 2026 में मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट,ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध,जिसने भारत की ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है पर विस्तार से बात की। इसके साथ ही उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की।

amit shah.

अमित शाह ने टाइम्स नाउ समिट के दौरान ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष ने संसद में चर्चा की मांग की थी और इसी कारण टीएमसी ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। इस पर अमित शाह ने हंसते हुए कहा कि टीएमसी के लिए मैं कुछ नहीं कह सकता, पता नहीं वे इस वजह से नहीं आए या डर के मारे चुनाव प्रचार से निकल नहीं पाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं ये स्पष्ट कह रहा हूं कि ये पहली बार कोई संकट नहीं आया है, इससे पहले भी कई संकट आए हैं। और जब संकट के दौर में डिप्लोमैसी शामिल होती है तब कोई चर्चा सार्वजनिक रूप से नहीं होती है।

End of Feed