देश

पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर किसके पक्ष में खड़ा है भारत? Times Now Summit में गृह मंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब

Times Now Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और विदेश नीति पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति बिल्कुल स्पष्ट है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Photo : Times Now Digital

Times Now Summit 2026: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के रुख को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। टाइम्स नाउ समिट 2026 में टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा गया था कि भारत अमेरिका और इजरायल के पक्ष में खड़ा है।

विदेश नीति पर क्या बोले अमित शाह?

नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल किया- 'राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हमने एक अमेरिका और इजरायल का पक्ष चुन लिया है और ईरान के खिलाफ हो गए हैं। इससे हमने देश को संकट में डाल दिया है। हम कंप्रोमाइज्ड हो गए हैं और अमेरिका की हर बात मानते हैं।' इस पर अमित शाह ने कहा कि हमारी विदेश नीति बहुत स्पष्ट है।

अमित शाह ने कहा कि हमारी विदेश नीति बिल्कुल स्पष्ट है। हम सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत किसी भी युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता है।

राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''देखिए, राहुल गांधी अजीब प्रकार के व्यक्ति हैं। 12 बजे वो एक बात बोलते हैं और 5 बजे वो अपनी ही बात का खंडन करते हैं। हमें बोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती है... अगर भारत ने एक पक्ष चुन लिया होता तो पाकिस्तान कैसे चौधरी बनता। हमारी विदेश नीति बहुत स्पष्ट है- हम सबसे अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। हम कोई युद्ध में शामिल होना नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सभी देश संयम बरतकर जल्द से जल्द शांति स्थापित करें। इसमें किसी का पक्ष लेने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है।''

न ईंधन की कमी, न लॉकडाउन

इसी दौरान, अमित शाह ने देश के भीतर उठ रही लॉकडाउन की अफवाहों पर विराम लगाया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि देश में एलपीजी सिलेंडर या ईंधन की कोई कमी नहीं होगी और लॉकडाउन की अटकलें भी बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसी किसी पाबंदी की कोई योजना नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब

देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा, 130 KMPH की रफ्तार से चली ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा, 130 KMPH की रफ्तार से चली ट्रेन

कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट पर होटल में भीषण आग, बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक; कई अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट पर होटल में भीषण आग, बच्चे समेत 9 लोगों की मौत,  मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक; कई अस्पताल में भर्ती