देश

'तमिलनाडु या अन्य राज्यों से SIR पर कोई शिकायत नहीं, सिर्फ ममता दीदी को है', टाइम्स नाउ के मंच से अमित शाह का हमला

​टाइम्स नाउ समिट के दौरान चुनावी राज्यों के जिक्र के दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR) से किसी भी अन्य राज्य को कोई दिक्कत नहीं है,सिर्फ उन्हें ही इससे समस्या है।

Image

अमित शाह ने टाइम्स नाउ समिट के दौरान ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज टाइम्स नाउ समिट 2026 में मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट,ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध,जिसने भारत की ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है पर विस्तार से बात की। इसके साथ ही उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की।

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष ने संसद में चर्चा की मांग की थी और इसी कारण टीएमसी ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। इस पर अमित शाह ने हंसते हुए कहा कि टीएमसी के लिए मैं कुछ नहीं कह सकता, पता नहीं वे इस वजह से नहीं आए या डर के मारे चुनाव प्रचार से निकल नहीं पाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं ये स्पष्ट कह रहा हूं कि ये पहली बार कोई संकट नहीं आया है, इससे पहले भी कई संकट आए हैं। और जब संकट के दौर में डिप्लोमैसी शामिल होती है तब कोई चर्चा सार्वजनिक रूप से नहीं होती है।

SIR से सिर्फ उन्हें ही दिक्कत

आगे चुनावी राज्यों के जिक्र के दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR) से किसी भी अन्य राज्य को कोई दिक्कत नहीं है,सिर्फ उन्हें ही इससे समस्या है।

अमित शाह ने कहा कि तीन विपक्षी राज्यों तमिलनाडु,केरल और पश्चिम बंगाल में S.I.R की प्रक्रिया चल रही है। अगर इस प्रक्रिया में या चुनाव आयोग में कोई दोष होता,तो केरल और तमिलनाडु से भी शिकायतें आनी चाहिए थीं, लेकिन वहां से कोई शिकायत नहीं आ रही है। केवल बंगाल में ही इसका विरोध हो रहा है। शाह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री घरेलू महिलाओं को भड़का रही हैं कि जब वे कहती हैं कि जब SIR वाले अधिकारी आएं,तो वे रसोई में रखे हथियारों से उन पर हमला करें।

अमित शाह ने आगे कहा कि उन्हें सत्ता खोने का डर है। बंगाल में सत्ताधारी पार्टी इसलिए इस प्रक्रिया का दोष निकाल रही है क्योंकि वे जानते हैं कि जनता उन्हें सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। अमित शाह ने दावा किया कि वे अभी से चुनाव हारने के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बहाने तैयार कर रहे हैं।

'बंगाल में हो रहा अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव पूरे देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा'

अमित शाह ने बताया कि SIR का एक मुख्य काम उन विदेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से काटना है जो गलत दस्तावेजों के जरिए नागरिक बन गए हैं। उन्होंने बंगाल सरकार पर खुलेआम घुसपैठ कराने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से बंगाल में सबसे ज्यादा वोट कटेंगे। इस दौरान शाह ने यह भी कहा कि बंगाल में हो रहा अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव न केवल बंगाल की जनता को भयभीत कर रहा है,बल्कि यह पूरे देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।

ममता बनर्जी को सीधी चेतावनी

आगे अमित शाह ने ममता बनर्जी को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वे चाहे जितना भी रो-धो लें, सरकार एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर न केवल मतदाता सूची से बाहर निकालेगी,बल्कि उन्हें बंगाल और देश से भी बाहर करेगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी