तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस- डीएमके के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। यह फैसला दोनों दलों के बीच हुई विस्तृत बातचीत के बाद लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस 35 सीटों की मांग कर रही थी। तमिलनाडु में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-डीएमके के बीच सीट शेयरिंग पर बन गई बात।
गठबंधन को मजबूती
डीएमके और कांग्रेस लंबे समय से तमिलनाडु में सहयोगी रहे हैं। इस समझौते को राज्य में विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हालांकि, अन्य सहयोगी दलों के लिए सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। आने वाले दिनों में दोनों दलों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने की संभावना है।
