देश

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर की बड़ी कार्रवाई

Money Laundering Case: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत बुधवार को एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री वैथियलिंगम समेत कई अन्य के परिसर पर छापेमारी की। यह छापेमारी चेन्नई समेत चार अलग-अलग शहरों में की गई।

Image

चेन्नई में विभिन्न स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tamil Nadu: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री वैथिलिंगम एवं कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। छापेमारी की ये कार्रवाई धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत चेन्नई सहित राज्य के चार शहरों में की जा रही है। ईडी की यह जांच तमिलनाडु आवास विकास मंत्री के रूप में वैथिलिंगम के कार्यकाल के दौरान चेन्नई मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण के कार्यों के लिए मंजूरी देने में कथित लेन-देन से संबंधित है। पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम के करीबी माने जाने वाले वैथिलिंगम को 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा पार्टी प्रमुख एडाप्पडी के. पलानीस्वामी के बीच नेतृत्व के मुद्दे के दौरान पनीरसेल्वम के साथ अन्नाद्रमुक से निष्कासित कर दिया गया था।

ईडी की यह जांच तमिलनाडु आवास विकास मंत्री के रूप में वैथियलिंगम के कार्यकाल के दौरान चेन्नई मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण के कार्यो के लिए मंजूरी देने में कथित लेन-देन से संबंधित है। उन्हें 2022 में पूर्व सीएम एडाप्पडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में परीनसेल्वम के साथ पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने पिछले महीने वैथियलिंगम और उनके बड़े बेटे वी. प्रभु के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!