तमिलनाडु: विजय मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने शपथ के दौरान राजीव-राहुल गांधी का नाम लेने पर कांग्रेस सदस्य को टोका

लोक भवन में राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के दौरान जब कुमार लिखित शपथ पढ़ रहे थे, तभी अचानक वह कांग्रेस नेताओं कामराज, राजीव गांधी और राहुल गांधी की प्रशंसा में नारे लगाने लगे।

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ ले रहे कांग्रेस नेता एस राजेश कुमार को टोकते हुए उन्हें लिखित शपथ ही पढ़ने को कहा। कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार किल्लियूर से विधायक हैं और वह आज शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में शामिल रहे। लोक भवन में राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के दौरान जब कुमार लिखित शपथ पढ़ रहे थे, तभी अचानक वह कांग्रेस नेताओं कामराज, राजीव गांधी और राहुल गांधी की प्रशंसा में नारे लगाने लगे।

Vijay tamil nadu

विजय मंत्रिमंडल का विस्तार

"यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है"

इसके बाद राज्यपाल ने टोकते हुए कुमार से कहा, "यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है। कुमार के शपथ लेने के कुछ ही मिनट बाद सलेम दक्षिण से टीवीके विधायक ए विजय तमिलन पार्थिबन ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर उपस्थित पार्टी नेता और मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की प्रशंसा करते हुए नारे लगाए। श्रीपेरंबुदूर से टीवीके सदस्य थेन्नारासु ने भी मंत्री के रूप में अपनी शपथ लेते हुए कहा कि वह पार्टी और उसके नेता के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

End of Feed