देश

तमिलनाडु में BJP को लगा एक और बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन ने दिया इस्तीफा

Karu Nagaraajan Resign: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और बड़ा झटका लगा है। के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद अब भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Image

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने दिया इस्तीफा

Photo : ANI

Karu Nagaraajan Resign: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और बड़ा झटका लगा है। के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद अब भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

नागराजन ने भाजपा को अलविदा कहने के साथ ही बताया कि वह अन्नामलाई के राजनीतिक आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने अब कई विचारों पर आधारित एक नया आंदोलन शुरू किया है, जिसमें राजनीति में युवाओं की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देना भी शामिल है।

'विजय सरकार के खिलाफ होगी हमारी राजनीति'

नागराजन ने कहा कि हमने अन्नामलाई के साथ जुड़ने और उनके शुरू किए गए संगठन को हर संभव समर्थन देने का फ़ैसला किया है। बकौल नागराजन, अन्नामलाई को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हम अपनी मर्जी से भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौपेंगे। हमारी राजनीति व्यक्तिगत रूप से विजय के खिलाफ नहीं होगी। यह विजय के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हो सकती है।

उन्होंने कहा, ''सत्ता में मौजूद किसी भी सरकार की गलतियों को बताना लोकतांत्रिक ज़िम्मेदारी है। अगर तमिलनाडु में बार-बार नेता बदले जाते हैं, तो राज्य में सार्थक राजनीतिक बदलाव कैसे लाया जा सकता है? भाजपा के कई पदाधिकारी स्वेच्छा से आगे आए हैं और मेरे साथ अन्नामलाई के प्रति अपना समर्थन जताया है। अन्नामलाई तमिलनाडु के लोगों की पसंद के नेता के तौर पर उभरेंगे।"

अन्नामलाई ने छोड़ी भाजपा

भाजपा की तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। अन्नामलाई ने कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और नए समावेशी एजेंडे के तहत अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह नया राजनीतिक दल बनाएंगे और तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ''मेरे मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत सम्मान है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?