तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्रन सत्तूर से लड़ेंगे चुनाव; टिकट की घोषणा होने से पहले ही कर दिया एलान

नागेंद्रन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में तिरुनेलवेली सीट से जीत हासिल की थी। नागेंद्रन के अलावा, पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। श्रीनिवासन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने कमल हासन को हराकर कोयंबटूर दक्षिण से जीत दर्ज की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नयनार नागेंद्रन ने शुक्रवार को 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में विरुधुनगर जिले के सत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की। नागेंद्रन ने ये दावा शुक्रवार को कन्याकुमारी दौरे के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मैं 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तूर से चुनाव लड़ूंगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार चुनाव में विजयी होंगे। वहीं, भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

Nainar_Nagenthiran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (बाएं) और तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष नयनार नागेंद्रन (दाएं) (फाइल साभार: @NainarBJP)

गौरतलब है कि नागेंद्रन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में तिरुनेलवेली सीट से जीत हासिल की थी। नागेंद्रन के अलावा, पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। श्रीनिवासन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने कमल हासन को हराकर कोयंबटूर दक्षिण से जीत दर्ज की थी।

End of Feed