देश

NIA की 18 दिन की कस्टडी में भेजा गया तहव्वुर राणा, पूछताछ में उगलेगा मुंबई हमले से जुड़े राज

Tahawwur Rana in NIA custody : मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को उसे 18 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया। हालांकि, जांच एजेंसी ने कोर्ट से 20 दिन की हिरासत मांगी थी। बता दें कि राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर लाया गया है।

Image

अमेरिका से लाया गया है तहव्वुर राणा ।

Tahawwur Rana in NIA custody : मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को उसे 18 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया। हालांकि, जांच एजेंसी ने कोर्ट से 20 दिन की हिरासत मांगी थी। बता दें कि राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर लाया गया है। कानूनी एजेंसियों की टीम गुरुवार शाम स्पेशल फ्लाइट से लेकर उसे दिल्ली आई। दिल्ली पहुंचने पर एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया।

वाहनों के काफिले में पटियाला हाउस लाया गया

राणा को जेल वैन, बख्तरबंद विशेष वाहन और एक एम्बुलेंस सहित कई वाहनों के काफिले में पटियाला हाउस अदालत में लाया गया। राणा को एनआईए के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने विभिन्न ईमेल सहित पुख्ता सबूतों का हवाला देते हुए राणा से पूछताछ के लिए 20 दिनों की हिरासत का अनुरोध किया। एजेंसी ने अदालत को बताया कि 2008 के हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए राणा से पूछताछ जरूरी है।

न्यायाधीश ने राणा से पूछा कि क्या उसके पास कोई वकील है

एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि हमलों की साजिश में उसकी भूमिका की जांच करनी है। एनआईए ने कहा कि आपराधिक साजिश के तहत, आरोपी नंबर एक डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले राणा के साथ पूरी साजिश (मुंबई आंतकी हमला) पर चर्चा की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष सरकारी अभियोजक नरेन्द्र मान ने एनआईए का प्रतिनिधित्व किया। कार्यवाही से पहले न्यायाधीश ने राणा से पूछा कि क्या उसके पास कोई वकील है।

राणा को भी मिलेगा वकील

राणा ने जब कहा कि उसके पास कोई वकील नहीं है, तो न्यायाधीश ने उसे बताया कि दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उसे वकील मुहैया कराया जा रहा है। इसके बाद, वकील पीयूष सचदेवा को उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article