तहव्वुर राणा पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार ने बनाई वकीलों की टीम, जानें कौन करेगा लीड, टीम में कौन-कौन शामिल

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक अधिसूचना में कहा कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की अध्यक्षता में विशेष लोक अभियोजकों की एक टीम नियुक्त की है।

Tahawoor Rana : मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार ने वकीलों की टीम गठित कर दी है। वकीलों की इस टीम का नेतृत्व महाधिवक्ता तुषार मेहता और अतिरिक्त महाधिवक्ता एसवी राजू करेंगे। 2008 में हुए मुंबई हमले के 16 साल बाद राणा का प्रत्यर्पण अमेरिका से हुआ है। एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की है। अब उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी चल रही है।

Tahawwur Rana

अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है तहव्वुर राणा।

टीम में ये दिग्गज शामिल

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक अधिसूचना में कहा कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की अध्यक्षता में विशेष लोक अभियोजकों की एक टीम नियुक्त की है, जिसमें अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू, वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और अधिवक्ता नरेंद्र मान शामिल हैं। यह टीम एनआईए की ओर से दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालतों, दिल्ली उच्च न्यायालय और भारत के उच्चतम न्यायालय में आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई मामले से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों को संभालेंगी।

End of Feed