देश

Zakir Hussain News: तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, अमेरिका में चल रहा इलाज

Zakir Hussain News: मशहुर तबलावाद जाकिर हुसैन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, उनका इलाज अमेरिका में चल रहा है।

Image

तबलावादक जाकिर हुसैन का निधन (फोटो- Zakirhq9)

Zakir Hussain News: देश के जाने-माने तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है, वो अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ देर पहले ही उनके सैन फ्रांसिसको के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। हालांकि बाद में निधन की भी खबरें आईं थी, जिस पर देश के कई दिग्गज हस्तियों और नेताओं ने शोक भी व्यक्त किया था, बाद में सोशल मीडिया पर उनके भांजे के रूप में बताते हुए अमीर औलिया ने कहा कि जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है, उनके लिए दुआ करें।

हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

तबला वादक जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हुसैन की प्रबंधक निर्मला बचानी ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। बचानी ने कहा, ‘‘हुसैन हृदय संबंधी समस्या के कारण पिछले दो सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती हैं।’’

उस्ताद जाकिर हुसैन को देश-विदेश में मिले थे कई बड़े सम्मान

महान तबला वादक अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे जाकिर हुसैन ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत और दुनिया भर में एक अलग पहचान बनायी है। हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे। भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें