तबला वादक जाकिर हुसैन सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

Zakir Hussain Hospitalised: जाकिर हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Zakir Hussain Hospitalised: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जाकिर हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी।

Zakir Hussain

जाकिर हुसैन अस्पताल में भर्ती।

उन्होंने कहा, जाकिर हुसैन को पिछले सप्ताह हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चौरसिया ने कहा, हुसैन अस्वस्थ हैं और फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

End of Feed