'अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा...'; पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी ने सुनाया डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा भावुक किस्सा

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एस.वाई. कुरैशी ने एक इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सलमान खुर्शीद के विवादित बयान पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं की आलोचना से आहत होकर उन्होंने प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार से शिकायत की थी।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एस.वाई. कुरैशी ने एक इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया है। कुरैशी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान उपजे एक विवाद के बाद डॉ. मनमोहन सिंह इतने आहत हो गए थे कि उन्होंने बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया था, "कुरैशी जी, अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।"

manmohan singh

जब एस.वाई. कुरैशी की बात सुनकर भावुक हो गए थे पूर्व PM मनमोहन सिंह। ANI

क्या था पूरा मामला?

एस.वाई. कुरैशी ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। तत्कालीन केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक चुनावी रैली में घोषणा कर दी थी कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो अल्पसंख्यकों का कोटा बढ़ा दिया जाएगा। इस बयान के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के वकीलों की चार दिनों तक चली लंबी बहस के बाद चुनाव आयोग इस नतीजे पर पहुंचा कि सलमान खुर्शीद ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसके बाद आयोग ने उन पर कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से नाराज होकर कुछ कांग्रेस मंत्रियों और नेताओं ने चुनाव आयोग और व्यक्तिगत रूप से एस.वाई. कुरैशी के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी शुरू कर दी।

End of Feed