स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई, शरीर में चार जगह जख्म, बाएं पैर और दाई आंख के नीचे चोट

बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में मालीवाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के सहयोगी ने उन्हें थप्पड़ मारा, लाठियों से पीटा, पेट में मारा और शारीरिक हमला किया।

Swati Maliwal medical Report: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद उनके चेहरे और पैर पर चोट के निशान सामने आए हैं। एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मालीवाल का मेडिकल टेस्ट कराया गया था। इसमें उनके बाएं पैर और दाहिनी आंख के नीचे सहित शरीर के चार हिस्सों में चोटों की पुष्टि हुई है।

End of Feed