स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के घर में घुसीं और मुझे गाली दी, बिभव कुमार ने लगाए कई आरोप

शुक्रवार को दायर की गई शिकायत में बिभव कुमार ने आरोप लगाया कि मालीवाल द्वारा जबरन और अवैध रूप से परिसर में घुसपैठ करने और केजरीवाल के आवास में अनधिकृत प्रवेश करने के बाद मौखिक रूप से मुझे गाली दी।

Bibhav Kumar Vs Swati Maliwal: अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ कथित हमले के मामले में अब जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बिभव ने मालीवल पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि स्वाति अनुचित दबाव बनाने और उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में जबरदस्ती और अनाधिकृत रूप से घुसकर उत्पात मचाने और उन पर हमला करने की कोशिश की।

Bibhav vs swati

बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल

बिभव कुमार ने बताई पूरी बात

शुक्रवार को दायर की गई शिकायत में बिभव कुमार ने आरोप लगाया कि मालीवाल द्वारा जबरन और अवैध रूप से परिसर में घुसपैठ करने और केजरीवाल के आवास में अनधिकृत प्रवेश करने के बाद मौखिक रूप से मुझे गाली दी। स्वाति ने कहा, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई एक सांसद को रोकने की। तुम्हारी औकात क्या है मैं तुझे देख लूंगी...मैं तुझे ऐसे झूठे केस में फंसाऊंगी, तुझे जिंदगी भर जेल में डाल दूंगी। बिभव कुमार ने अपनी शिकायत की एक प्रति पुलिस उपायुक्त को भेजी है।

End of Feed