Swami Prasad Maurya : रामचरित मानस पर छिड़ी जुबानी जंग अब हाथापाई पर उतर आई है। दिल्ली के एक होटल में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई। सामने आए वीडियो में मौर्य और महंत को एक-दूसरे से उलझते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। मौर्य ने महंत राजूदास पर पहले धमकाने का आरोप लगाया है जबकि महंत का कहना है कि मौर्य ने उन्हें भगवा आतंकी कहा। यह घटना बुधवार की है। दोनों लोग एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
Video: रामचरित मानस पर जुबानी जंग अब हाथापाई तक, होटल में भिड़े मौर्य और महंत राजूदास
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 16, 2023, 09:49 AM IST
Swami Prasad Maurya : इस घटना के बाद मौर्य ने पुलिस से अपने लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में मौर्य ने आरोप लगाया है कि एक चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उन पर महंत राजू दास, परमहंस दास और उनके समर्थकों ने तलवार और फरसे से हमला किया।
End of Feed
