इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' बताने वाले मोदी सरकार के मंत्री ने दी सफाई, जानें क्या बोले

BJP on Indira Gandhi: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी के बारे में की गई अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दिल की भावनाओं के मुताबिक बात करने वाले व्यक्ति हैं और उनका दृढ़ विश्वास है कि इंदिरा गांधी के बारे में उन्होंने जो कुछ कहा, उसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Suresh Gopi News: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में अपनी टिप्पणी पर विवाद होने के बाद रविवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने दिवंगत नेता को देश में कांग्रेस पार्टी की जननी कहा था और मीडिया ने उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या की। अभिनेता से राजनेता बने गोपी ने कहा कि वह अपने दिल की भावनाओं के मुताबिक बात करने वाले व्यक्ति हैं और उनका दृढ़ विश्वास है कि इंदिरा गांधी के बारे में उन्होंने जो कुछ कहा, उसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Suresh Gopi on Indira Gandhi clarification

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर सुरेश गोपी का स्पष्टीकरण।

भारत में कांग्रेस पार्टी की मां हैं इंदिरा गांधी: केंद्रीय मंत्री

भाजपा नेता ने मीडिया को संबोधित करते हुए संवाददाताओं से पूछा कि क्या वे भाषा के प्रासंगिक अर्थ को नहीं समझते हैं। सुरेश गोपी ने अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'मैंने क्या कहा, जहां तक कांग्रेस का सवाल है...चाहे किसी को पसंद हो या नहीं...के. करुणाकरण केरल में कांग्रेस पार्टी के पिता हैं। भारत में कांग्रेस पार्टी की मां इंदिरा गांधी हैं। मैंने यह बात दिल से कही है। ' हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री ने रविवार को भी इंदिरा गांधी की प्रशंसा की।

End of Feed