देश

सूरत के कारोबारी को मिला 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर, इतने दिनों में पूरा करेंगे ये बड़ा टास्क

  • Authored by: Siddharth Pandya
  • Updated Jul 30, 2023, 01:17 PM IST

Surat Businessman Got 50 Lakh Tricolor Order: सूरत के लक्ष्मीपति मिल डीलर को देशभर से एक साथ 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है।बेहद कम समय में एक साथ 50 लाख तिरंगे बनाने का यह ऑर्डर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है, जिसके लिए व्यापारी ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Surat Businessman Got 50 Lakh Tricolor Order: पूरा देश 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुट गया है। पिछले साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था, जिसमें लोगों से घर-घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया था। इसके चलते सूरत में 50 करोड़ से ज्यादा तिरंगे बने और देश के कोने-कोने तक पहुंचे थे।

इस साल भी सूरत के बड़े व्यापारी को तिरंगे का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। सूरत के पांडेसरा में एक मिल के व्यापारी को 50 लाख तिरंगे बनाने का ऑर्डर मिला है। महज 12 दिन में 35 लाख मीटर कपड़े से 50 लाख तिरंगे बनेंगे। इस तिरंगो को 10 अगस्त से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजने के लिए दिन-रात तैयारी शुरू कर दी गई है।

बीते साल सूरत में बने थे 10 करोड़ तिरंगे

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर सूरत ने 10 करोड़ तिरंगे बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस तिरंगे को देशभर में फहराया गया, तो इस साल भी सूरत स्वतंत्रता दिवस का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। सूरत के लक्ष्मीपति मिल डीलर को देशभर से एक साथ 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है।बेहद कम समय में एक साथ 50 लाख तिरंगे बनाने का यह ऑर्डर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है, जिसके लिए व्यापारी ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सिर्फ कुछ दिन हैं शेष

15 अगस्त आने में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में दिन-रात मेहनत करके ये कंपनी 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर पूरा करने में जुट गई है। 10 अगस्त से पहले 50 लाख तिरंगे बनाकर व्यापारियों तक पहुंचेंगे और फिर ये तिरंगे देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों में लोगों के घरों में एक बार फिर लहराएंगे।

सिद्धार्थ पंड्या
Siddharth Pandyaauthor

Siddharth has covered a wide range of topics in his 15-year career as a journalist, from political issues to social matters. He has reported on political developments not only in Gujarat but also in Madhya Pradesh. He does reporting and anchoring in Hindi, English, and Gujarati languages in Gujarat. From live reporting on various issues to the controversies surrounding fake encounters, the 2017 Patidar movement in Gujarat, the state's elections, lockdown, and the exodus during the COVID-19 pandemic, Siddharth has touched upon various topics.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!