देश

Supriya Sule News: सुप्रिया सुले पर केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी हो सकती है, NCP का अंदेशा

supriya sule under surveillance: तीन दिन पहले पुणे जिले की बारामती सीट से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि उनका फोन एवं व्हाट्सऐप हैक हो गया है। पुणे पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था

Image

आरोप है कि सांसद सुप्रिया सुले पर सरकारी एजेंसियों की निगरानी हो सकती है

supriya sule under surveillance: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बुधवार को आरोप लगाया कि पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले पर सरकारी एजेंसियों की निगरानी हो सकती है और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उनकी आवाजाही का पता लगाने के लिए पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

राकांपा (SP) के प्रवक्ता महेश तापसे ने आरोप लगाया कि सुले के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की निगरानी हो सकती है।सुले ने हाल में दावा किया था कि उनके पति को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला था। उन्होंने इस नोटिस को हाल में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान संसद में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ दिए गए बयानों से जोड़ा।

तापसे ने भाजपा पर राकंपा (SP) के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुले को चुनाव में हराने में विफल रहने के बाद इन तरीकों से परेशान करने का आरोप लगाया।राकांपा नेता सुले को हाल में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार बारामती सीट से जीत मिली है।

तापसे ने कहा, "सुप्रिया सुले को परेशान करने के लिए दृढ़ संकल्पित भाजपा उनकी चुनावी जीत के बाद खुद को असहज स्थिति में पा रही है। हमारी पार्टी को कमजोर करने के प्रयास में, उन्होंने अजित पवार (अब उपमुख्यमंत्री) को अपने पाले में करके राकांपा में विभाजन की साजिश रची।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article