मुंबई के कॉलेज में मुस्लिम छात्र हिजाब बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, अदालत सुनवाई को तैयार, जानें पूरा मामला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉलेज द्वारा हिजाब बैन के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

Muslim Student Hijab Ban Case: मुंबई के कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं पर हिजाब बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अदालत इस मामले पर सुनवाई को तैयार है। सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। मुंबई के चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी के एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज ने हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल, टोपी पहनने पर बैन लगाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉलेज द्वारा हिजाब बैन के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

muslims girls

मुस्लिम छात्राएं पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस ए एस चंदुरकर और जस्टिस राजेश पाटिल की पीठ ने कहा था कि वह कॉलेज की ओर से लिए गए फैसले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ छात्राओं की ओर से इसके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया था। अब मामला सुप्रीम पहुंच गया है।

End of Feed