सुप्रीम कोर्ट से भी अतीक अहमद को झटका, अदालत से यूपी जेल नहीं भेजने की लगाई थी गुहार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 28, 2023, 01:37 PM IST

माफिया अतीक अहमद को जून 2019 में गुजरात की साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। उस पर व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप है।

Atiq Ahmad: यूपी के कुख्यात डॉन अतीक अहमद की मुश्किलों का अंत होता नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां उसे प्रयागराज की अदालत ने उमेश पाल अपहरण कांड में दोषी ठहराया है, वहीं दूसरी ओर उसे सुप्रीम से भी राहत नहीं मिली है। अतीक ने शीर्ष अदालत से उसे यूपी जेल न भेजने की गुहार लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए अतीक के वकीलों को हाई कोर्ट जाने को कहा।

Atiq Ahmad

2019 से साबरमती जेल में बंद अतीक

2019 से साबरमती जेल में बंद था अतीक

माफिया अतीक अहमद को जून 2019 में गुजरात की साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। उस पर व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा अतीक पर हत्या, अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं। बीते शुक्रवार को पुलिस की ओर से गुजरात की जेलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

उमेश पाल अपहरण केस में दोषी

बता दें कि अतीक अहमद को प्रयागराज की विशेष अदालत ने उमेश पाल अपहरण केस में दोषी ठहराया है। अतीक को कल ही गुजरात की जेल से यूपी के प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था। आज सुनवाई में अतीक को दोषी ठहराया गया है।

End of Feed