सांसद-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर अब होगी तेजी से कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 12:23 PM IST

आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं।

सांसद-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर अब तेजी से कार्रवाई होगी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की निगरानी के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई की निगरानी के लिए विशेष पीठ गठित करें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए सुनवाई अदालतों को एक समान दिशानिर्देश देना मुश्किल होगा। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों से जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक सुनवाई की निगरानी के लिए विशेष पीठ गठित करने को कहा।

End of Feed