देश

बंगाल स्कूल जॉब घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 9, 2023, 12:44 PM IST

West Bengal School Employment Scam: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी श्चिम बंगाल में कथित स्कूल रोजगार घोटाले के मामले में ईडी के सामने पेश हुए।

Image

ईडी के सामने पेश हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (तस्वीर-फेसबुक)

West Bengal School Employment Scam: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल रोजगार घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता में ईडी कार्यालय पहुंचे।

शुरुआत में ईडी की ओर से डायमंड हार्बर सांसद को तीन अक्टूबर के दिन पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे क्योंकि वह राज्य को मनरेगा योजना के तहत बकाया राशि तत्काल जारी करने की मांग को लेकर नयी दिल्ली में हुई एक विरोध रैली में शामिल हुये थे। सॉल्ट लेक इलाके में ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

ईडी ने 13 सितंबर को कथित स्कूल रोजगार घोटाले में बनर्जी से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। दो बार के तृणमूल कांग्रेस सांसद से ईडी ने कोयला चोरी मामले में भी दो बार पूछताछ की थी। एजेंसी ने उनसे एक बार 2021 में राष्ट्रीय राजधानी में अपने कार्यालय में और फिर 2022 में कोलकाता में पूछताछ की थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

नहीं मिली राहत...सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली HC से अपनी याचिका ली वापस, गए थे बेल लेने, फिर क्यों लिया ये फैसला?

नहीं मिली राहत...सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली HC से अपनी याचिका ली वापस, गए थे बेल लेने, फिर क्यों लिया ये फैसला?

शिवसेना नेता राहुल कनल ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस शिकायत, केंद्रीय गृह मंत्री पर दिए बयानों पर FIR की मांग

शिवसेना नेता राहुल कनल ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस शिकायत, केंद्रीय गृह मंत्री पर दिए बयानों पर FIR की मांग

तो ये Gen Z नहीं हैं...दिल्ली HC में सौरव-रांका पर सुनवाई, कहा- आपने बॉन्ड तोड़ा है, जंतर-मंतर गए

तो ये Gen Z नहीं हैं...दिल्ली HC में सौरव-रांका पर सुनवाई, कहा- आपने बॉन्ड तोड़ा है, जंतर-मंतर गए

बच्ची को जबरन चूमना लाड़ नहीं, यौन हमला- मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 वर्षीय व्यक्ति को सुनाई 5 साल की सजा

बच्ची को जबरन चूमना लाड़ नहीं, यौन हमला- मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 वर्षीय व्यक्ति को सुनाई 5 साल की सजा

आज की ताजा खबर, 21 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की जांच CBI ने अपने हाथ में ली, ट्रंप बोले- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पहले से काफी अलग होगा

आज की ताजा खबर, 21 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की जांच CBI ने अपने हाथ में ली, ट्रंप बोले- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पहले से काफी अलग होगा