बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह डबल मर्डर में दोषी करार, कभी लालू-नीतीश के थे खास

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 02:11 PM IST

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति एएस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने दोहरे हत्याकांड मामले में प्रभुनाथ सिंह को दोषी ठहराया। कोर्ट ने कहा कि यह दिखाने के लिए सबूत हैं कि उन्होंने मार्च 1995 में छपरा में एक मतदान केंद्र के पास 18 वर्षीय राजेंद्र राय और 47 वर्षीय दरोगा राय की हत्या कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी ठहराया है। प्रभुनाथ सिंह हत्या के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। प्रभुनाथ सिंह के बारे में कहा जाता है कि छपरा में एक समय में उनकी अपनी सरकार चलती थी। वो इलाके के बाहुबली नेता थे और लालू यादव के साथ-साथ कभी नीतीश कुमार के भी खास रहे थे।

Prabhunath singh

प्रभुनाथ सिंह दोषी करार

क्या है मामला

End of Feed