देश

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे को ब्लैकमेल कर मंत्री बने विधायक? एक ने कहा- नहीं बना मिनिस्टर तो बीवी कर लेगी आत्महत्या

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 01:49 PM IST

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में देरी के बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे से शिवसेना विधायक भरतशेत गोगावले ने दावा किया है कि मंत्री बनने के लिए कुछ विधायकों ने शिंदे को ब्लैकमेल किया था।

Image

'एकनाथ शिंदे को उनके ही विधायकों ने किया ब्लैकमेल'

Photo : Twitter

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलें हैं कि एकनाथ शिंदे की कुर्सी खतरे में है, उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। अब जो जानकारी सामने आ रही है, उससे एकनाथ शिंदे की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एक तरफ उद्धव गुट वाली शिवसेना उन्हें डरपोक और गद्दार कह रही है तो दूसरी तरफ अब उनके अपने ही साथी दावा करने लगे हैं कि शिंदे को ब्लैकमेल कर बागी विधायक मंत्री बने हैं।

किसने किया दावा

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में देरी के बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे से शिवसेना विधायक भरतशेत गोगावले ने दावा किया है कि मंत्री बनने के लिए कुछ विधायकों ने शिंदे को ब्लैकमेल किया था। गुरुवार को रायगढ़ में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान, गोगावले ने दावा किया कि कैसे कुछ विधायकों ने कैबिनेट में जगह पाने के लिए भावनात्मक ब्लैकमेल और धमकियों का सहारा लिया था।

तीन के बारे में दावा

उन्होंने दावा किया कि एक विधायक ने धमकी दी थी कि अगर वह मंत्री नहीं बना तो उसकी पत्नी आत्महत्या कर लेगी, जबकि एक अन्य ने चेतावनी दी कि अगर वह मंत्री नहीं बना तो नारायण राणे "उन्हें खत्म कर देंगे"। गोगावले ने दावा किया कि एक और विधायक ने शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद इस्तीफा देने की धमकी दी थी।

गोगावले नहीं बन सके मंत्री

मिली जानकारी के अनुसार गोगावले भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। इसे लेकर उन्होंने कहा- "हां, मैंने एक अवसर गंवा दिया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि हमारे मुख्यमंत्री किसी मुसीबत में पड़ें।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article