SC में 5 नए जजों की नियुक्ति, पटना-राजस्थान-मणिपुर हाईकोर्ट को मिले कार्यवाहक चीफ जस्टिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 10:59 PM IST

पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को शनिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सिंह ने न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह ली जिन्हें उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। न्यायमूर्ति करोल नवंबर, 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे ।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति की हरी झंडी दे दी है। जजों की नियुक्ति को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए थे, हालांकि अब सरकार की ओर से इस नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। इन नए जजों का शपथ ग्रहण छह फरवरी को होगा।

supreme court

न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.वी. संजय कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मिश्रा को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये जाने की ट्वीट के जरिये घोषणा की। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की ओर से पिछले साल 13 दिसंबर को इन न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की गई थी।

End of Feed