Home Buyers in NCR: NCR में होम बायर्स की परेशानियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हुआ है कोर्ट ने कहा है कि वो इस मामले में बिल्डर- बैंकों की साठगांठ की CBI जांच का आदेश देगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लाखों लोग घरों के लिए कराह रहे हैं। समाज का एक बड़ा तबका इससे पीड़ित है। हम उनके आंसू नही पोंछ सकते लेकिन हम उनकी चिंताओं को ज़रूर समाधान निकालने की कोशिश कर सकते है।
प्रतीकात्मक फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में वकील राजीव जैन को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। दो हफ्ते बाद कोर्ट आगे सुनवाई करेगा, दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में कुछ होम बायर्स की ओर से आरोप लगाया था कि बैक और बिल्डर्स की साठगांठ का खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है।
एक ओर जहां उन्हें बिल्डर/ डेवलेपर की ओर से फ्लैट का कब्जा नहीं दिया जा रहा है, वही दूसरी ओर बैंक उन्हें EMI के लिए मजबूर कर रहे हैं।
