फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! IAS जी. कृष्णैया की विधवा पत्नी की याचिका पर सुनवाई के लिए SC तैयार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 1, 2023, 12:39 PM IST

Supreme Court: आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Supreme Court: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के जेल से बाहर आते ही उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। दरअसल, बाहुबली नेता की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बता दें, आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

Anand Mohan

आनंद मोहन की बढ़ेंगी मुश्किलें

बता दें, गोपालगंज जिले के आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बाहुबली नेता आनंद मोहन का सामने आया था। भीड़ को उकसाने के मामले में वह दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उनकी सजा को बदलकर उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।

End of Feed