टीएमसी (TMC) चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीएसटी पर मोदी सरकार को सपोर्ट करना हमारी गलती थी। टीएमसी ने उस समय गलत फैसला लिया था।
जीएसटी पर मोदी सरकार को सपोर्ट करना टीएमसी की गलती
क्यों कहा ऐसा
दअसल ममता बनर्जी का दावा है कि केंद्र की मोदी सरकार बंगाल को उसके हिस्से का जीएसटी संग्रह नहीं दे रही है, जिससे विकास कार्यों को पूरा करने या शुरू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर टीएमसी और बीजेपी राज्य में आमने सामने है।
क्या कहा ममता बनर्जी ने
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल को राज्य से एकत्र किए गए माल और सेवा कर (GST) के अपने हिस्से से वंचित कर रहा है। ममता बनर्दी ने आगे कहा कि उन्होंने जीएसटी विधेयक को पारित करने का समर्थन यह सोचकर किया था कि इससे राज्यों को लाभ होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्यों को नुकसान उठाना पड़ा है। दीदी ने कहा- "जीएसटी विधेयक का समर्थन करना हमारी गलती थी। मैंने सोचा था कि राज्यों को इससे लाभ होगा। लेकिन, केंद्र कर भी वसूल रहा है और हमें इसका हिस्सा नहीं दे रहा है।"
धरना देंगी ममता
ममता बनर्जी अब केंद्र के खिलाफ आर-पार की लड़ाई करने के मूड में दिख रही हैं। यही कारण है कि ममता बनर्जी इसके खिलाफ खुद धरना देने वाली हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रति केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में वो बुधवार से कोलकाता में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू करेंगी।
