देश

अपने ही फैसले पर पछता रही ममता बनर्जी, कहा- GST पर मोदी सरकार को सपोर्ट करना बड़ी गलती थी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 28, 2023, 07:17 PM IST

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल को राज्य से एकत्र किए गए माल और सेवा कर (GST) के अपने हिस्से से वंचित कर रहा है। ममता बनर्दी ने आगे कहा कि उन्होंने जीएसटी विधेयक को पारित करने का समर्थन यह सोचकर किया था कि इससे राज्यों को लाभ होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Image

जीएसटी पर मोदी सरकार को सपोर्ट करना टीएमसी की गलती

Photo : Twitter

टीएमसी (TMC) चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीएसटी पर मोदी सरकार को सपोर्ट करना हमारी गलती थी। टीएमसी ने उस समय गलत फैसला लिया था।

क्यों कहा ऐसा

दअसल ममता बनर्जी का दावा है कि केंद्र की मोदी सरकार बंगाल को उसके हिस्से का जीएसटी संग्रह नहीं दे रही है, जिससे विकास कार्यों को पूरा करने या शुरू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर टीएमसी और बीजेपी राज्य में आमने सामने है।

क्या कहा ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल को राज्य से एकत्र किए गए माल और सेवा कर (GST) के अपने हिस्से से वंचित कर रहा है। ममता बनर्दी ने आगे कहा कि उन्होंने जीएसटी विधेयक को पारित करने का समर्थन यह सोचकर किया था कि इससे राज्यों को लाभ होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्यों को नुकसान उठाना पड़ा है। दीदी ने कहा- "जीएसटी विधेयक का समर्थन करना हमारी गलती थी। मैंने सोचा था कि राज्यों को इससे लाभ होगा। लेकिन, केंद्र कर भी वसूल रहा है और हमें इसका हिस्सा नहीं दे रहा है।"

धरना देंगी ममता

ममता बनर्जी अब केंद्र के खिलाफ आर-पार की लड़ाई करने के मूड में दिख रही हैं। यही कारण है कि ममता बनर्जी इसके खिलाफ खुद धरना देने वाली हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रति केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में वो बुधवार से कोलकाता में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू करेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें