'बिना किसी देरी के आंदोलन को दें समर्थन', संयुक्त किसान मोर्चा से प्रदर्शनकारियों ने क्यों की यह अपील?

Farmer Protest: खनौरी और शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान नेताओं ने शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) से बिना किसी देरी के उनके आंदोलन को समर्थन देने और मजबूत करने की अपील की। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल की तबीयत ठीक नहीं है।

Farmer Protest: खनौरी और शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान नेताओं ने शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की 'बिगड़ती' सेहत के मद्देनजर बिना किसी देरी के उनके आंदोलन को समर्थन देने और मजबूत करने की अपील की।

jagjit singh dhaliwal

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं ने यह अपील एसकेएम की छह सदस्यीय समिति से की, जिसने शुक्रवार को खनौरी आंदोलन स्थल का दौरा किया। एसकेएम नेताओं ने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र के खिलाफ संयुक्त लड़ाई के लिए किसान संगठनों के बीच एकजुटता पर जोर दिया।

End of Feed