देश

Sunny Deol: 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी देओल; खुद किया वजह का खुलासा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2023, 07:22 AM IST

Lok Sabha Chunav 2024: एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में वो अपनी किस्मत नहीं आजमाएंगे। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की संपत्ति नीलामी नोटिस पर अभिनेता ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Image

सनी देओल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024।

Photo : Twitter

Sunny Deol Big Announcement: बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगामी चुनाव नहीं लड़ने की वजह भी बताई है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि उसकी बातचीत में एक्टर सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सनी देओल ने राजनीति से बनाई दूरी

एक्टर सनी देओल ने एक प्राइवेट मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि 'अभिनेता बने रहना ही मेरा चुनाव है। मुझे लगता है कि मैं बतौर एक्टर देश सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा था। आप कोई भी एक काम ही कर सकते हैं। एक साथ कई सारे काम करना असंभव है। मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था, वो सारे काम मैं बतौर अभिनेता रहते हुए भी कर सकता हूं।' अभिनेता सनी देओल ने अब राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।

एक्टर ने चुनाव नहीं लड़ने की वजह बताई

उन्होंने कहा है कि 'एक्टिंग की दुनिया में मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं, अपने दिल की सुन सकता हूं। मगर सियासत में मैं अगर कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न कर पाऊं, तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होता है। बतौर सांसद लोकसभा में सनी देओल की उपस्थिति सिर्फ 19 फीसदी है। उन्होंने इसे लेकर बताया कि मैं जब संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी पार्टियों के नेता मौदूद होते हैं। मगर वो कैसा व्यवहार करते हैं, हम दूसरों से कहते हैं कि ऐसा व्यहार मत करो। जब मैं ये सब देखता हूं तो मुझे लगता है कि मुझे यहां से कहीं और चले जाना चाहिए। अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।

सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नोटिस पर साधी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की संपत्ति नीलामी नोटिस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि ये व्यक्तिगत मामले हैं। सरकारी स्वामित्व वाला बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल की संपत्ति की नीलामी करने के लिए तैयार था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article