सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष, तनखैया घोषित होने के बाद छोड़ा था पद

Shiromani Akali Dal Chief: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया। सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 16 नवंबर को अकाल तख्त के आदेश पर पार्टी प्रमुख का पद छोड़ दिया था। पार्टी ने बयान जारी कर सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Shiromani Akali Dal Chief: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया है। सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 16 नवंबर को अकाल तख्त के आदेश पर पार्टी प्रमुख का पद छोड़ दिया था। हालांकि, पार्टी की वर्किंग कमेटी ने जनवरी 2025 में उनका इस्तीफा स्वीकार किया था।

Sukhbir Singh Badal

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (फोटो साभार: @officeofssbadal)

SAD ने सुखबीर सिंह बादल को दी बधाई

शिरोमणि अकाली दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर सुखबीर सिंह बादल के पार्टी का अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। पार्टी ने पोस्ट में कहा, ''पंजाब के विकास पुरुष सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनने पर बधाई। सुखबीर सिंह बादल पंथ और पंजाब के अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करें और पंजाब को फिर से समृद्ध बनाएं।"

End of Feed