अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार करके शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जेल में बंद महागठ सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल और उनकी टीम को एक्सपोज करने का दावा किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने कहा कि मैं उसे बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे सजा दी जाए।
इससे पहले, सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखा जिसमें उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेनकाब करने का वादा किया। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है, मैं तिहाड़ जेल में उनका स्वागत करता हूं। उसने कहा कि तीन भाई अब तिहाड़ क्लब चलाएंगे। मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा। मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बनूंगा।
ऊपर भगवान सब कुछ देख रहा है- सुकेश चंद्रशेखर
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में कहा कि आप (केजरीवाल) तिहाड़ जेल के बाहर नहीं जाने वाले है। आपके और आपके दो और भाइयों ने दिल्ली की जनता को ठगा। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि आप एक बात सही कहते हैं, कि यह राम राज है, और आपके भ्रष्टाचार और कर्मो की सजा खुद भगवान श्री राम ने दी है। ऊपर भगवान सब कुछ देख रहा है, खास कर आपका अहंकार और आपका झूठ बोलना और लोगों की भावनाओं से खेलना।
