सुवेंदु अधिकारी और सुदीप बंदोपाध्याय की सीक्रेट मीटिंग, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

यह बैठक इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भाजपा (BJP) सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी ने अंतिम समय में अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी को दिल्ली में NCPI के 20 बागी सांसदों से मुलाकात करनी थी।

नई दिल्ली में मंगलवार को होने वाली एनडीए (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में एक बंद कमरे में लंबी बातचीत की। इस मुलाकात के बाद से नवगठित नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

Sudip Bandhopadhyay

सुदीप बंधोपाध्याय की सीएम सुवेंदु से मुलाकात

नबन्ना में एक घंटे तक चली गुप्त बैठक

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार का पूरा दिन उत्तर बंगाल के दौरे पर थे। वहां से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरते ही वे सीधे सचिवालय 'नबन्ना' पहुंचे, जहां लगभग उसी समय सुदीप बंदोपाध्याय भी पहुंच गए थे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

End of Feed