भूकंप के तेज झटकों से थर्राया तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 7.0 की मापी गई तीव्रता

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार आज 22 अक्टूबर 2026 रात भारतीय समयानुसार, शाम 8:03 बजे तिब्बत में 7.0 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप की गहराई 173 Km थी। गहराई ज्यादा होने से नुकसान कम होने की संभावना है।

Tibet Earthquake: तिब्बत में गुरुवार की शाम धरती के तेज झटकों से हड़कंप मच गया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी गहराई 173 किलोमीटर बताई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार आज 22 अक्टूबर 2026 रात भारतीय समयानुसार, शाम 8:03 बजे तिब्बत में 7.0 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप की गहराई 173 Km थी। गहराई ज्यादा होने से नुकसान कम होने की संभावना है।

Earthquake Istock

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- iStock)

महसूस किए गए तेज झटके

चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर (CENC) के मुताबिक भूकंप स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 10:33 बजे (भारतीय समय के अनुसार शाम 8:03 बजे) उत्तरी तिब्बत के नाकचू (Nagqu) काउंटी में आया। CENC के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यही वजह है कि स्थानीय इलाके में झटके काफी तेज महसूस किए गए।

End of Feed