Earthquake: दिल्ली सहित यूपी-बिहार में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता, लोगों में दहशत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 4, 2023, 12:59 AM IST

दिल्ली सहित कई शहरों में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके काफी देर तक रहे जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Earthquake: दिल्ली में शुक्रवार रात करीब 11.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके काफी देर तक रहे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप के झटके आए हैं। पीलीभीत, उन्नाव, जौनपुर, बस्ती में भी भूकंप के झटके आए। लखनऊ में भूकंप के झटके आए और कुछ सेकेंड तक लगातार महसूस किए गए।

earthquake

दिल्ली सहित कई शहरों में भूकंप के तेज झटके

झटके काफी देर तक रहे जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। इस बार भूकंप के झटके सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों में भी महसूस किए गए।

End of Feed