
Earthquake Update: नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में आए भूकंप के कारण 157 लोगों की मौत, 160 से अधिक लोग घायल
Delhi-NCR Earthquake: भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में 6.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के चलते हिमालयी देश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप आधी रात 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसका केंद्र जाजरकोट जिले में था। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और 22,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हालिया भूकंप 2015 के बाद से देश में आया सबसे विनाशकारी भूकंप है।वैसे, शुक्रवार (तीन अक्टूबर, 2023) रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए ये झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। जिस वक्त धरती कांपी थी, उस समय लोग घबराकर आनन-फानन अपने घरों से बाहर भाग निकले थे। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए भूकंप से जुड़े ताजा अपडेट्सः