देश

यूपी के प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, कई यात्री हुए घायल; RPF कर रही मामले की जांच

Mahabodhi Express: महाबोधि एक्सप्रेस पर देर रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। प्रयागराज में पथराव की घटना में कई यात्री घायल हो गए।

Image

महाबोधि एक्सप्रेस पर प्रयागराज में देर रात हुआ पथराव

Photo : iStock

Prayagraj: रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पत्थर रखे जाने की घटनाओं के बाद अब ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मिर्जापुर के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। इनमें से एक पत्थर गार्ड के ब्रेक पैनल भी पर लगा। पथराव की घटना में कुछ यात्रियों को चोट आई है। गार्ड की सूचना पर आरपीएफ (RPF) मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय निवासी घायल यात्री सुजीत कुमार पुत्र कारी पासवान 20 वर्ष को पत्थरबाज़ी में चोटें आई है। सुजीत कुमार ने बताया कि वह खिड़की के पास बैठे थे तभी अचानक पत्थर फेंके जाने लगे। उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें लगी हैं। कई और यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

गार्ड के केबिन में लगे ब्रेक पैनल पर लगा पत्थर

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जमकर पथराव किए जाने की सूचना को गलत बताते हुए इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि इस मामले में अभी किसी को हिरासत में भी नहीं लिया गया है। ट्रेन पर सिर्फ एक पत्थर फेंका गया था। वह पत्थर गार्ड के केबिन में लगे ब्रेक पैनल पर लगा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article