हरियाणा के नूंह (Nuh Haryana) में एक बार फिर बवाल हो गया है बताया जा रहा है कि कुंआ पूजन के लिए जा रही महिलाओं के उपर पथराव किया गया है, इसमें करीब 9-10 महिलाएं घायल हो गई, नूंह की सब्जी मंडी के समीप महिलाएं कुआं पूजन के लिए गई थीं, इसी दौरान ये घटना सामने आई है।
पूजा करने गई महिलाओं पर पथराव से वहां हड़कंप मच गया, जख्मी महिलाओं को नूंह सीएचसी में भर्ती किया गया है घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया वहीं गुस्साए शहर वासियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और कार्रवाई की मांग की है।
ये घटना नूंह में हुई हिंसा के 3 महीने बाद हुई
गौर हो कि ये घटना नूंह में हुई हिंसा के 3 महीने बाद हुई है जिसने प्रशासन के हाथ पांव फूला दिए हैं, बताया जा रहा है कि पथराव करने के मामले में 2-3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, गौर हो कि नूंह हिंसा के बाद एक बार फिर तनाव का माहौल पैदा हो सकता था जिसे पुलिस के त्वरित एक्शन से कंट्रोल कर लिया गया है।
