रेल मंत्री ने इस्तीफा देने के बजाए लीपापोती शुरू कर दी; कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर किए तीखे प्रहार

Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा तंज कसा है और लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

Supriya Shrinate Raised Question: क्या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना से जुड़े आंकड़े सरकार छिपा रही है? ये आरोप कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस रेल मंत्री ने इस्तीफा देने के बजाए लीपापोती कर रहे हैं। सुप्रिया ने ये भी दावा किया कि बीती रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो भगदड़ की घटना हुई, वो हादसा नहीं नरसंहार था। आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ आरोप लगाए।

Supriya Shrinate Raised Question Stampede at New Delhi Railway Station

सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल।

'इस्तीफा देने के बजाए लीपापोती कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव'

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस्तीफा देने के बजाए लीपापोती शुरू कर दी है। जब लोग भगदड़ में मर रहे थे, तब रेल मंत्री मौत के आंकड़े छुपा रहे थे। रेल हादसे होते हैं, ये रील बनाते रहते हैं। कल रात जो हुआ वह कोई हादसा नहीं, नरसंहार था।

End of Feed