देश

झांसी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में मची भगदड़, अचानक बदल गया प्लेटफॉर्म, बड़ा हादसा टला

इस दौरान यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की होड़ में दिखे। इसमें कई यात्री गिर गए और ट्रेन के नीचे आने से बचे। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी नदारद दिखी।

Image

झांसी रेलवे स्टेशन पर भगदड़

Stampede at Jhansi railway station: झांसी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में आज भगदड़ मच गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुंभ मेला स्पेशल में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्पेशल ट्रेन शाम 8.10 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 से रवाना होनी थी। 8.15 बजे ट्रेन बदले प्लेटफार्म नंबर 8 पर पहुंची और भगदड़ मच गई।

इस दौरान यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की होड़ में दिखे। इसमें कई यात्री गिर गए और ट्रेन के नीचे आने से बचे। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी नदारद दिखी। यहां बड़ी चूक से कई यात्रियों की जान जा सकती थी। लेकिन इतनी भगदड़ के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ ये सबसे बड़ी राहत की बात रही।

विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है....

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article