देश

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस की राजनीति निम्नतम स्तर पर पहुंची: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, विपक्ष यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कैसे एक गरीब मां का बेटा पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है और अपने नेतृत्व में देश को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

Image

अमित शाह ने की पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की निंदा

Amit Shah Condemns Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र पर एक कलंक है। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है और पार्टी यह बर्दाश्त नहीं कर सकती कि एक गरीब मां का बेटा पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठा है।

पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय

उन्होंने 'X' पर लिखा, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों से भरी अभद्र भाषा का इस्तेमाल न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र पर एक कलंक भी है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है।

शाह ने कहा, वे (विपक्ष) यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि कैसे एक गरीब मां का बेटा पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है और अपने नेतृत्व में देश को लगातार आगे बढ़ा रहा है। गृह मंत्री ने कहा, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी अपने पुराने तौर-तरीकों और चरित्र पर लौट आई है, जिसके जरिए उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोला है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से लेकर अब तक गांधी परिवार ने मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाह ने कहा, हालांकि, अब उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। यह हर मां, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article