Spicejet Flight Emergency Landing: दिल्ली में स्पाइसजेट के एक विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। ये विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ मिनटों बाद ही वापस लौट आया। विमान में चिंगारी और आग दिखाई देने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। बताया गया कि विमान में 150 यात्री सवार थे। सूत्रों ने कन्फर्म किया कि पायलट ने इंजन फेलियर की सूचना दी थी। स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट में पायलट ने ATC को मेडे कॉल किया था। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस डायवर्ट करने के बाद मेडे कॉल दी थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दिल्ली लौट आया। खबर है कि हवा में चिंगारी और आग की लपटें देखी गईं। इस कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जहां प्लेन में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, ऑफिशियल पूरी जानकारी का इंतजार है।
एयरलाइन के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रही एक फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत के बाद दिल्ली लौट आई। स्पोक्सपर्सन ने एक बयान में कहा, 'एयरक्राफ्ट दिल्ली में सेफ लैंड कर गया और सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए।'
शुरुआती जानकारी से पता कि घटना का मुख्य कारण एयरक्राफ्ट के दूसरे इंजन में कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक खराबी की सही वजह कन्फर्म करने के लिए कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है। वहीं, फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। हालांकि, और घटना के बारे में आगे की ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
एयरपोर्स पर मेडिकल, फायर सर्विस टीमें पहुंचीं, इमरजेंसी घोषित
बताया गया कि फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, तभी क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला। सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। प्रायोरिटी लैंडिंग और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता पक्का करने के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। घटना के समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। स्पाइसजेट ने अभी तक इंजन में खराबी के कारण पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। जहां अब मेंटेनेंस टीमों द्वारा विमान का और इंस्पेक्शन किए जाने की उम्मीद है।
स्पाइसजेट अपने फ्लीट को बढ़ाने पर काम कर रही
पिछले हफ्ते, स्पाइसजेट ने कहा कि वह वेट और डैम्प लीज के कॉम्बिनेशन के जरिए अपने फ्लीट को लगभग 60 एयरक्राफ्ट तक बढ़ाने पर काम कर रही है, साथ ही ग्राउंडेड प्लेन को फेज में वापस सर्विस में लाने पर भी काम कर रही है।
कंपनी की एक रिलीज के मुताबिक, एयरलाइन का डोमेस्टिक मार्केट शेयर दिसंबर में बढ़कर 4.3 परसेंट हो गया, जो पिछले साल सितंबर में 1.9 परसेंट था। यह दिसंबर तिमाही के दौरान कैपेसिटी में 56 परसेंट की बढ़ोतरी की वजह से हुआ। कैरियर का लक्ष्य विंटर 2026 तक अपनी कैपेसिटी को दोगुना से ज्यादा करना है, जिसका टारगेट 220 करोड़ अवेलेबल सीट किलोमीटर है।
