देश

दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान में लगी आग, पायलट ने सूझबूझ से लिया काम; वापस लौटी फ्लाइट

Flight Technical Snag: दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान में गुरुवार को आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। बकौल एयरलाइन, जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान ने स्पाइसजेट को संदिग्ध टेलपाइप में आग लगने की सूचना दी थी। हालांकि, कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं मिला।

Image

स्पाइसजेट के विमान में लगी आग (फाइल फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Flight Technical Snag: दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान में गुरुवार को आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद विमान को वापस लौटना पड़ा।

विमान से उतरे यात्री

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान SG 41 का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किया। इस वीडियो में यात्रियों को परेशान होते देखा जा सकता है। बकौल एजेंसी, यात्रियों को बिना एसी वाले विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, यात्री बाद में विमान से उतर गए।

स्पाइसजेट ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान वापस लौटा आया। बकौल एयरलाइन, जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान ने स्पाइसजेट को संदिग्ध टेलपाइप में आग लगने की सूचना दी थी। हालांकि, कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं मिला, लेकिन पायलटों ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर वापस लौटने का फैसला किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article