SpiceJet: उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट ने लिया यू-टर्न, आखिर विमान की पुणे में क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

पुणे से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान ने यू-टर्न लिया और पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया। स्पाइसजेट ने कहा कि एहतियात के तौर पर पायलटों ने पुणे लौटने का फैसला किया।

SpiceJet Flight: पुणे से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई जिस वजह से इसे वापस लौटना पड़ा और फिर इसे पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। समाचार एजेंसी पीटीआई से मुताबिक, स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया।

spicejet.

स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।(फोटो साभार: iStock)

सूत्र ने कहा, ‘‘स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से पुणे हवाई अड्डे वापस लौटना पड़ा। दिल्ली के लिए उड़ान भरने के एक घंटे बाद विमान को पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में वापस उतारा गया।’’

End of Feed