मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें, क्या मोदी सरकार में बंगाल को मिलेगी ज्यादा हिस्सेदारी?

सूत्रों का कहना है कि मोदी कैबिनेट में इस समय 30 मंत्री, 36 राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले 5 मंत्री हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बैठक में सरकार और मंत्रियों के प्रत्येक विभाग के कामकाज की समीक्षा होगी। मंत्रालयों को सरकारी योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए भी कहा जा सकता है।

Council of Ministers meeting: करीब एक साल के बाद मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे से लौटते ही गुरुवार को यह बैठक आयोजित हुई। इसलिए इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और मंत्रियों के कामकाज का आकलन भी होगा। पश्चिम एशिया में जारी संकट और तेल एवं गैस की आपूर्ति में किल्लत को देखते हुए सरकार आगे के वर्षों के लिए नया रोडमैप और एजेंडा तैयार कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि भविष्य की चुनौतियों एवं जरूरतों को देखते हुए मंत्रिपरिषद में बदलाव एवं फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मोदी सरकार में अभी 30 मंत्री, 36 राज्य मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार

मंत्रिपरिषद की यह बैठक सेवा तीर्थ में हो रही है। सूत्रों का कहना है कि मोदी कैबिनेट में इस समय 30 मंत्री, 36 राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले 5 मंत्री हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बैठक में सरकार और मंत्रियों के प्रत्येक विभाग के कामकाज की समीक्षा होगी। मंत्रालयों को सरकारी योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए भी कहा जा सकता है। आम तौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक हर तीन महीने में होनी तय है लेकिन 'देश और विदेश' की आपात स्थितियों को देखते हुए यह बैठक नियमित रूप से नहीं हो पायी।

End of Feed